प्रश्नोत्तर P29-0052 · भाग 29
गुरुदेव, भाव बनता है या बनाना पड़ता है? और संकल्प लेने का भी कोई तरीका है?
शुरुआत में बनाना पड़ता है। कुछ आपने पकड़ा है, तो उसे छुड़ाने के लिए कुछ संकल्प लेना पड़ता है — निर्विकार होने का संकल्प ले लो। यह आखिर में आपको पहुंचा भी देगा और संकल्प भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि विकार को धारण किया था, निर्विकार होना कोई संकल्प नहीं है। ऐसा संकल्प लो कि आप उस स्थिति में पहुंच जाओ और संकल्प खत्म हो जाए। संकल्प भाव से लेना है — बोल देना है अपने आप से।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21