आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0071 · भाग 29

गुरु जी, क्या तंत्र क्रिया या मंत्रों की साधना से मोक्ष होता है?

तंत्र से तो नहीं — तंत्र तो ज्यादा लोग नाम, शोहरत, पैसे के लिए करते हैं। मंत्र से हो सकता है, लेकिन तब होगा जब मंत्र लेकर बैठ जाओ, उठो ही ना — और देखो उस मंत्र से क्या चाहिए। जैसे दो आदमी ने दिन भर काम किया; एक ने राशन की दुकान से परिवार के लिए राशन लिया, और दूसरा शराब की दुकान पर शराब पीकर सो गया। शराब वाला नहीं सोचेगा कि तू मेहनत का लाया है, शराब मत खरीद। अपनी ऊर्जा का कैसे उपयोग करते हो, आपके ऊपर है। निर्विकार होने के लिए कोई भी साधना करो — तंत्र, मंत्र, योग, क्रिया, ध्यान, ज्ञान, भक्ति — गलत कर ही नहीं सकते, असंभव। और कामनाओं में कर रहे हो तो भक्ति, योग, ज्ञान, ध्यान — कुछ भी किसी काम का नहीं। जीवन को साधना बना लो; क्या करते हो वह मायने नहीं रखता, किस भाव से करते हो वह मायने रखता है, क्योंकि भाव से फल का निर्णय होता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21