आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0072 · भाग 29

गुरु जी, सभी मूलाधार चक्र से साधना करवाते हैं (कि जब तक नहीं खुलेगा आगे नहीं बढ़ेंगे), और आप बोलते हैं मूलाधार बंद करना है — ऐसा क्यों?

मूलाधार बंद करना है — खुला है तभी तो हम भटक गए। खुल गया है, ऊर्जा नीचे की तरफ बह रही है। कामनाओं में ये सब (आगे के) बंद होते गए। अब एक काम करो — कामनाओं से मुक्त हो जाओ, तो पहला दरवाजा बंद होगा, फिर एक-एक करके (बाकी) खुलेंगे। अगर पानी बह रहा है और आपको ऊपर चढ़ाना है तो क्या करोगी? रोकना है ना। तो पहले दरवाजे को कामनाओं से, इच्छाओं से मुक्त होकर बंद करना होगा; तब ऊर्जा ऊपर चढ़ने लगेगी, एक-एक करके खुलने लगेगा। और तेजी से तब होगा जब आप सत्कर्म करोगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21