आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0081 · भाग 29

गुरु जी, आप जब सिद्धियों से लोगों की सेवा करते थे — उसके पीछे क्या था? क्या वह गलत था?

वाक सिद्धि वगैरह मुझे 2010 में ही मिल गई थी, तभी से मैं सेवा कर रहा था। मुझे पता नहीं था कि सिद्धियों का प्रयोग करना, किसी को ठीक करना — यह प्रकृति के विरोध में है; एक तरीके से यह गलत है। लेकिन मेरे अंदर एक खासियत थी कि मैं निशुल्क करता था, मेरे अंदर लालच नहीं थी; मैं चाहता था कि कैसे लोगों का दुख दूर करूं। मैं प्रत्यक्ष को मानता हूं — जिसको पैर से छू दूं, ऑन द स्पॉट ठीक हो जाए। मैं सिद्धियों के लिए थोड़ी निकला था, मैं तो आत्मज्ञान के लिए निकला था; आत्मज्ञान की इच्छा प्रबल थी। मेरे जीवन में बस यही प्लस पॉइंट रहा कि मैं कभी लालच में नहीं आया — लालच में आता तो मैं भी वहीं सड़ जाता। सिद्धियों वाला व्यक्ति अगर सिद्धियों तक रह गया तो बाद में रोता है। मैं बहुत पछताया भी। सिद्धियों के पीछे कभी नहीं पड़ना चाहिए — सिद्धियां नर्क का द्वार हैं; मेरा कई साल उसके चक्कर में बर्बाद हुआ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20