आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0083 · भाग 29

गुरु जी, उस समय इतने घूमने के बाद भी कोई आत्मज्ञानी गुरु मिला नहीं?

तीन मेरे जीवन में मिले — उनके बारे में तो मैं कुछ कह ही नहीं सकता, हो सकता है उससे भी ऊपर थे; कुछ अलग ही थे। एक बद्रीनाथ में, एक चित्रकूट में, और आखिर में एक नर्मदा तट पर। बद्रीनाथ वाले ने कहा तुम बहुत अच्छे संत हो। चित्रकूट वाले, जिन्हें लोग पागल बाबा बोलते थे, किसी से बात नहीं करते थे; उन्होंने मुझसे घंटों बात की, लेकिन उसमें सिर्फ इतना समझ में आया कि जल्दबाजी मत करो। और नर्मदा किनारे ओंकारेश्वर में जो मिले, उन्होंने कहा कि तुम्हें कोई भारत में आत्मज्ञान नहीं करवा सकता — मतलब अपने प्रयास से ही होगा, कोई निमित्त बनेगा। उस समय मेरा आखिरी समय ही चल रहा था; उसके कुछ ही महीनों बाद मुझे हो गया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20