आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0084 · भाग 29

गुरु जी, हम शिष्य हैं — आप हमें देखते हो तो आपको पता चल जाता है कि हमारी स्थिति क्या है?

एक साधारण शिक्षक को ले लो — बच्चे से बातचीत करता है तो पता चल जाता है कि इसका लेवल क्या है, कौन सी क्लास के लायक है, कौन से सब्जेक्ट में अच्छा है। आप जहां से बात कर रहे हो, वहीं तो हो — बहुत आसानी से पता चल जाता है। लेकिन शिक्षक को पता चलेगा, विद्यार्थी को नहीं। और अपने आप को भी पता तो चल ही जाता है कि मैं कहां हूं — मैं यहां हूं लेकिन मेरा चिंतन कहां हो रहा है, मेरी स्थिति क्या है, मैं इसमें पूरी तरह लगा हूं कि नहीं, कहीं मेरी और इच्छा तो नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20