आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0085 · भाग 29

गुरु जी, आत्मज्ञान के बाद क्या सबका लेवल अलग-अलग होता है?

नहीं, एक जैसा होता है — एक ही है। जब कोई मां बन गई तो मां की फीलिंग सबने एक जैसी अनुभव की है; किसी के एक बच्चा हो, किसी के दो, तो छोटी-बड़ी मां नहीं हुई, मां सिर्फ मां हुई। तो कोई आत्मज्ञान को उपलब्ध हो गया तो एक ही है, बस बोलने का तरीका अलग-अलग होगा — जैसे जुड़वा बच्चों का भी अंगूठा मैच नहीं खाता। नकल हमेशा सेम-सेम होती है, रटा-रटा बोलेगा; आत्मज्ञान होगा तो तुम मेरे जैसे शब्द नहीं बोलोगे, तुम्हारा बोलने का तरीका अलग होगा। बस अपने मुक्ति-मोक्ष के लिए लगो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20