प्रश्नोत्तर P29-0087 · भाग 29
गुरु जी, कहते हैं आत्मज्ञानी जागा हुआ पुरुष है और लोग सोए हुए हैं — इसका क्या अर्थ है?
सोए हुए हैं मतलब कामनाओं में लगे हैं — जिसका हमारे जीवन में सार नहीं है, मिथ्या चीजों में हम लगे हैं; लोगों को लूट रहे हैं, बेईमानी कर रहे हैं, लोगों को सता रहे हैं, अपने मान के चक्कर में घूम रहे हैं, नाम-शोहरत-पैसे के पीछे भाग रहे हैं — तो सोए हुए हैं, और इसका परिणाम भी भयानक भोगना पड़ेगा। इसी को सोना कहते हैं। जागना मतलब ईमानदारी और सत्कर्म अपना लिए तो जाग गए; और बेईमानी, दुष्कर्म अपनाए हो तो आप सोए हुए हो। यही सोना-जागना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20