आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0088 · भाग 29

गुरु जी, जो इंसान ईमानदारी पकड़ ले, क्या वह 100% निकल जाएगा?

ईमानदारी और सत्कर्म दोनों। कंजूस ईमानदार भी नहीं पहुंच पाएगा। ईमानदारी तुमने पकड़ ली तो आगे का बंधन नहीं बंध रहा है, लेकिन पिछले का क्या होगा? वह सत्कर्म से ही कटेगा। ईमानदारी के साथ सत्कर्म और सत्संग — ये तीन चीजें जरूरी हैं निकलने के लिए। निकल गए तो तीनों छूट जाती हैं — जैसे कपड़े में मैल लगा है तो साबुन-पानी लगाते हो; आखिर में मैल, पानी, साबुन तीनों चले जाते हैं, कपड़ा साफ बचता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20