आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0090 · भाग 29

गुरु जी, जब हम कोई काम करने की इच्छा करते हैं तो उसमें रुकावटें, परेशानियां आती हैं — बिना परेशान हुए, बिना लिप्त हुए उसे कैसे करें?

रुकावट तो आने वाली है — कोई भी काम करो, रुकावट आने वाली ही है; मेरे में देखो कितनी आ रही है। लेकिन तुम अगर सामर्थ्यवान हो तो कार्य को परिणाम दे दोगे; अगर सामर्थ्यवान नहीं हो तो रोक दिए जाओगे। सामर्थ्यवान होगे तो परेशान नहीं होगे — परेशान करने वाले परेशान हो जाएंगे; और सामर्थ्यवान नहीं होगे तो तुम परेशान हो जाओगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-20