प्रश्नोत्तर P29-0116 · भाग 29
गुरु जी, उत्साह में लाभ होता है क्या? कई बार आदमी अति उत्साह में नोट उड़ा देता है, गलतियां कर देता है।
उत्साह कहां से, कैसा हुआ है, वो देखना है। उत्साह तो हुआ है, लेकिन अब उसका उपयोग कैसे करते हो? नोट तो उड़ाना नहीं चाहिए; उसका सम्मान करना चाहिए। ऐसे बहुत लोग रोड पे आ गए हैं — पहले उड़ाते थे, आज वो मांग रहे हैं। उड़ाना ही है तो ज्ञान उड़ाओ ना। और अगर किसी को देना ही है तो हाथ में इज्जत से दे दो ना। अब देखो छुरा किसके हाथ में गया है — रसोई में गया है, क्रिमिनल के हाथ में गया है कि डॉक्टर के हाथ में? चलाएंगे तीनों, लेकिन एक जगह भोजन पकाया जाता है, एक जगह किसी को बचाया जा रहा है, एक जगह किसी को मारा जा रहा है। ताकत किसके हाथ में गई है, उस आदमी का चरित्र कैसा है — उसी चरित्र और संस्कार की वजह से वो उसका उपयोग करेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13