आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0162 · भाग 29

गुरु जी, सबसे पहले तो दिमाग की शांति चाहिए, फिर सब अपने आप होता है। दिमाग की शांति कैसे हो?

दिमाग की शांति तो तभी होगी — हमने अशांत कर दिया है ना — जब हम शांति वाला काम करेंगे। हमने अशांति वाला काम किया, इसीलिए तो अशांत है। हमने जैसा किया वैसा परिणाम है। हमारे सामने अगर कुछ परिणाम है तो उसके लिए मैंने मेहनत किया है, ऐसे थोड़ी ना आया है। ये ना समझना कि अशांति तेरे पास ऐसे ही आ गई। उसके लिए बड़ा संघर्ष है। आज भले बुरा लग रहा है, लेकिन अपने भटकने के लिए हमने घोर संघर्ष किया हुआ है, ऐसे ही थोड़ी ना भटक गए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: सत्संग अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-31