प्रश्नोत्तर P29-0163 · भाग 29
महाराज जी, भजन करते हुए सबसे बड़ी बात क्या है?
मूल बात — भजन कर क्यों रहे हैं? अगर हम कामनाओं में, लालच में, वासनाओं में कर रहे हैं तो वह भजन नहीं है, फिर पतन है — भजन के नाम से पतन है। अगर इच्छा पूर्ति के लिए कर रहे हो तो वह भजन पतन है, क्योंकि इच्छा की पूर्ति हो ही नहीं सकती। कामनाओं, वासनाओं, इच्छाओं से मुक्त होने के लिए भजन कर रहे हो तब आपकी भक्ति का मतलब है। दो आदमी मेहनत किए, दोनों को ₹100 मिले — ऊर्जा दोनों को मिली। ऊर्जा का कोई रूप-रंग नहीं होता। एक गया शराब की दुकान पे, एक गया राशन की दुकान पे; एक ऊर्जा से पतन होगा और एक ऊर्जा से कल्याण होगा। इसलिए भजन करने के पहले — क्या आप ईमानदार हो? अगर आप ईमानदार हो तो आपका भजन कल्याण में लगेगा, और अगर आप बेईमान हो तो भजन से जो ऊर्जा मिलेगी वह आपके पतन में लगेगी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: सत्संग अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-31