आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0165 · भाग 29

गुरु जी, ये सारा खेल समझ कैसे आएगा?

बस गुरु के सानिध्य में रहो। उसके शब्दों में जियो, समझो, एकांत जाओ। मैं इसीलिए तो कहता हूं — अगर गृहस्थ हो तो एक महीने के लिए, और अगर आप पूरी तरह खाली हो तो 24 घंटे के लिए हो जाओ। समझ विकसित तब होगी जब आप समय दोगे। डॉक्टर घर पे बैठकर किताब पढ़ने से थोड़ी ना बनते; स्कूल-कॉलेज में समय दिया। आप जहां समय दोगे वही होगा। अब देखना है कि मैंने अपने जीवन का समय कहां दिया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: सत्संग अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-31