आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0184 · भाग 29

गुरु जी, ज्ञानी बड़ा होता है या भक्त बड़ा होता है?

ज्ञानी बड़ा नहीं होता और भक्त छोटा नहीं होता, यहां कोई छोटा-बड़ा नहीं है। जो छोटे-बड़े भेद को मिटा दे वो श्रेष्ठ होता है। भक्ति के लिए ज्ञान चाहिए — ज्ञान नहीं है तो इष्ट को पहचाना कैसे? भक्त तभी हो पाया जब समर्पण किया, और समर्पण तभी होगा जब राग-द्वेष से मुक्त होगा; राग-द्वेष से मुक्त होने के लिए ज्ञान तो चाहिए। बड़े-छोटे से ही हमें मुक्त होना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: यह संशय है क्या आम जनमानस भगवान का साक्षात्कार कर सकता है / #भगवान #साक्षात्कार · 2023-12-28