प्रश्नोत्तर P29-0185 · भाग 29
गुरु जी, ऐसे सतगुरु बहुत कम हैं, भटकाने वाले ज्यादा हैं।
कोई बात नहीं, जो जिसे चाहिए वो मिल जाता है। हमें कम-ज्यादा की तुलना नहीं करना है। दुकान पर अगर कोई एक बार गलत प्रोडक्ट ले लेगा तो कोशिश करेगा दोबारा उस दुकान पर नहीं जाए। आप भी देखिए आप क्या मांगने गए हो। अगर आप अपने आचरण को बदलने की बात करो — मैं अपनी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करने की व्यवस्था स्वयं कैसे कर लूं — इसके लिए बात करो। आप जब करोड़ों का आश्वासन चाहते हो तब आपको लाखों का खर्च बताएंगे। गलती तो यहीं से शुरू होती है — मांगने वाले से।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: यह संशय है क्या आम जनमानस भगवान का साक्षात्कार कर सकता है / #भगवान #साक्षात्कार · 2023-12-28