प्रश्नोत्तर P29-0186 · भाग 29
गुरु जी, मीरा जैसी भक्ति कैसे मिलती है?
जब कुछ नहीं चाहिए। कुछ भी चाहिए तब आप प्रवृत्ति में हो। कभी मांग ना करना, आपके सिवाय कुछ भी नहीं चाहिए। जैसे बालक रोता है तो लोग खिलौना पकड़ा देते हैं, बालक कुछ समय के लिए शांत हो जाता है, फिर रोने लगता है; लेकिन कभी इस तरह रोता है कि मां सारा काम छोड़कर उसके पास जाती है। अगर इस तरह से जिस दिन रो दोगे, उस दिन परमात्मा खुद आ जाएगा। आत्मा परमात्मा के लिए व्याकुल है और यह शरीर सुख के लिए व्याकुल है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: यह संशय है क्या आम जनमानस भगवान का साक्षात्कार कर सकता है / #भगवान #साक्षात्कार · 2023-12-28