आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0187 · भाग 29

गुरु जी, आपके एक प्रवचन में मैंने सुना कि अगर आदमी तीन दिन व्याकुल होकर अपने इष्ट के पास रो ले तो इष्ट को पा सकता है?

हां, यह रामकृष्ण परमहंस ने कहा है — हमने बोला है लेकिन वाणी उनकी है। उनका कहना है कि अगर तीन दिन तक लगातार व्याकुल होकर, बस उसी के लिए — उससे भी कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ उसी के लिए — और पूरी तरह अपने आप को मिटाने के लिए तैयार होकर रो दे, तो तीसरे दिन वह खड़ा हो जाए। उस परम स्थिति पर होकर उन्होंने बोला है। लेकिन "कुछ नहीं चाहिए" के लिए — अपने आप को मिटा देना, सब कुछ छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाना; समझ में आ गया कि यह सब कुछ भी नहीं है, यह शरीर का साथ है जो कभी ना कभी छूटेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: यह संशय है क्या आम जनमानस भगवान का साक्षात्कार कर सकता है / #भगवान #साक्षात्कार · 2023-12-28