प्रश्नोत्तर P29-0195 · भाग 29
गुरुदेव, आपका एक वीडियो देखा जिसमें आप कह रहे हैं — कुछ बनने के चक्कर में फंस गया, ना कुछ होकर काम करता तो निकल जाता। इसे थोड़ा विस्तार से समझाने की कृपा करें।
कुछ बनने के चक्कर में हम फंस गए ना, आज तक बन नहीं पाए। काश कुछ करते और निकल लेते, और अभी तक बन भी नहीं पाए। बाल काले से सफेद हो गए, लेकिन फिर हमने काले कर लिए — बोले खबरदार, बुड्ढे दिखे! शरीर से हम बुड्ढे हो जाएंगे लेकिन हम तो जवान रहेंगे, जवानी से नीचे जाएंगे ही नहीं — तो ये हालत है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13