आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P3-0112 · भाग 3

आपने कहा कि उसके अंदर था इसलिए वह बाहर आया (जैसे उस दिन रोटी वाली घटना में भी कहा)। तब से दिमाग में यही चल रहा है — जो अंदर है वह बाहर आता है, तो इससे कैसे छूटेंगे?

करो ही मत। कोई इच्छा में वह अंदर था और बाहर आया — कोई आपकी इच्छा है। इससे कैसे मुक्त होंगे? बस इच्छा का त्याग कर दो — क्यों इच्छा बनाकर रखी है? मान की इच्छा, मानवता की इच्छा — मानवता की इच्छा मानवता नहीं है। आप देख नहीं रहे कि आपकी मानवता की वजह से कोई गिर रहा है; यह भी तो देखो — आपकी मानवता से कोई उठे, तब आपकी मानवता है। कोई रो रहा है, आपने उसे पैसे दे दिए कि मेरे अंदर मानवता है, जबकि आपको पता था कि वह शराब के लिए रो रहा है — तो यह मानवता थोड़े ही है, यह कौन सी मानवता है? यह तो बेईमानी है। आपका बेटा रोता तो देते?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मां नर्मदा के किनारे सत्संग _ सतगुरु क्या होता है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2025-02-01