आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0017 · भाग 30

प्रभु जी, अगर संन्यास मार्ग में चलना हो, घर त्यागना हो, तो सबसे विशेष किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

घर से निकलो तो यह होना चाहिए कि मैं कोई जिम्मेदारी नहीं छोड़ रहा हूं; मैं अपनी पूरी जिम्मेदारी को करके फिर आगे बढ़ रहा हूं — तब छोड़ो, नहीं तो मत छोड़ना। एक बात और — आत्मिक कल्याण के लिए छोड़ना, और जब छोड़ना तो आत्मिक कल्याण के अलावा कोई बात ना करना; तब छोड़ना, नहीं तो जहां हो वहीं ठीक हो। ये मैं अनुभव से बोल रहा हूं। चाहे फिर आगे मौत आए या कुछ भी आए, बस एक ही काम करना है — आत्मिक कल्याण के अलावा कोई काम नहीं। माता-पिता की सेवा की चिंता हो तो ऐसा भी कर सकते हो कि आना-जाना रखो; ऐसा नहीं कि छोड़े तो छोड़ ही दिए, घर गए ही नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13