प्रश्नोत्तर P30-0020 · भाग 30
गुरु जी, चित्त, मन, बुद्धि, अहंकार किसे कहते हैं? इनका क्या कार्य है? इन चारों का स्थान हमारे शरीर में कहां है?
चित्त — मतलब आप जा रहे थे, कोई आपको धक्का मार दिया, अपमानित कर दिया; आपको 56 प्रकार का भोजन रखा गया है लेकिन चित्त कहां लगा? जिसने अपमान किया। या फोन आया कि तुम बाप बन गए — 56 प्रकार का भोजन रखा है लेकिन चित्त उस बच्चे में लगा है जिसे देखा भी नहीं। मन आपके शरीर की जरूरत के लिए काम करता है। बुद्धि से आदान-प्रदान समझ के करते हैं। और अहंकार तब होता है जब आप किसी को नीचा दिखाना चाहते हो, तो वहां अहम भाव आता है; मैं के बाद जब उसे आप गिराने का प्रयास करते हो, प्रतिक्रिया देते हो, तो वहां अहंकार काम आता है। इन चारों का स्थान शरीर में कहां है — कोई कुछ बोल नहीं सकता। ये कोई शरीर का अंग नहीं है जो इसका स्थान होगा; बस वो भाव है, पैदा होता है, आता है और जाता है। जैसे दर्द — जहां चिकोटी काट लोगे वहीं दर्द होगा; दर्द कहीं भी हो सकता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अंतःकरण क्या है कहां स्थित है और क्या कार्य है ? #yogijikasatsang #live_satsang #Aadhyatmik · 2024-12-04