आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0037 · भाग 30

गुरु जी, बेईमानी में आदमी का आत्मविश्वास गिरा हुआ होता है, कॉन्फिडेंस और निर्णय लेने की क्षमता ढीली होती है। आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाया जाए?

अब जैसे आप होटल में गए, तो आपके पास क्या होना चाहिए कि वहां आत्मविश्वास बढ़ा रहे? जेब में पैसा। जेब में बढ़िया पैसा है तो बढ़िया होटल में जाके कहोगे स्पेशल डिश लाओ, और कम पैसा रहेगा तो कहोगे जरा रेट बताइएगा, मेनू कार्ड लेते आओ। जो अकेला भीड़ से भिड़ जाता है, उससे कोई नहीं डर रहा — उसके बैक सपोर्ट से डर रहे हैं। नेता के पीछे लोग, वोट रहते हैं, नहीं तो नेता की भी हवा निकल जाती है। कुत्ता भी वहीं तक जाता है जहां तक मालिक खड़ा है। और पहली बात तो गलती ही मत करो — अगर आपके पास पूरे कागज हैं, सब चीज कंप्लीट है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता; कहीं ना कहीं आपकी गलती है तभी आप माइनस पॉइंट में आते हो। ये मेरा अनुभव है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13