प्रश्नोत्तर P30-0036 · भाग 30
गुरु जी, ईमानदारी से चलने में तकलीफ तो होती है?
ईमानदारी में क्या तकलीफ होगी? तकलीफ तो बेईमानी में होती है। बेईमानी प्लानिंग से करनी पड़ती है, हमेशा बच-बच के जीना पड़ता है; छुपा-छुपा के जीने में जिंदगी नर्क हो जाती है। लोग ऐसी भी बेईमानियां करते हैं कि बीवी देख लेगी तो क्या होगा, पति देख लेगा तो क्या होगा, बच्चे देख लेंगे तो क्या होगा — सुसाइड तक कर लेते हैं। ईमानदारी में तो इतना सुकून है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13