प्रश्नोत्तर P30-0042 · भाग 30
गुरु जी, कोई ऐसा कर्म है जो हर प्रकार के पाप को नष्ट कर दे?
नहीं, वह तो आपको भोगना पड़ेगा, ऐसा कुछ भी नहीं है। हां, ईमानदारी से सत्कर्म करोगे तो कुछ इधर-उधर हो जाएगा। जैसे एक जज ने आपको सजा दे दी, तो आपका चाल-चलन अगर अच्छा है, संस्कारी हो, सेवा में लगे हो, तो जेलर कुछ परसेंटेज माफ करवा सकता है — वो भी उसके अधिकार में बस रिपोर्ट लिख के देना है, पास करना ना करना ऊपर है। वैसे ही सत्कर्म कर रहे हो तो कुछ इधर-उधर हो सकता है, लेकिन भोगना पड़ेगा। अभिमन्यु कृष्ण के सामने मारा गया और कृष्ण कुछ नहीं कर पाए; राम के सामने उनकी तीन मां विधवा हो गईं, पिता पुत्र वियोग में मर गए — कुछ कर पाए क्या? रावण सीता जी को ले गया भगवान के होते हुए। जरा सोचो, प्रकृति किसी को नहीं छोड़ती। कहां जा रहे हो सेटिंग करवाने?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13