आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0045 · भाग 30

गुरु जी, अपने परिवार में बेईमान लोगों के बीच में कैसे जिएं? कभी फ्रस्ट्रेशन आ जाता है — क्या हम इन लोगों को छोड़ दें?

उनसे कहो, ईमानदारी से करो नहीं तो हम आप लोगों को छोड़ देंगे। अगर वह कहते हैं रुको हम ईमानदार बनेंगे, तो रुको; नहीं तो निकल लो। जैसा उचित समझो। वो तो निकलेंगे नहीं, अपने को ही निकलना पड़ेगा। उनकी जरूरत पूरी हो गई, उनकी सेफ्टी के लिए अपन ने किया, तो अब अपन निकल लो। अगर अपन निकलेंगे तो कभी ना कभी वो भी प्रेरणा लेकर निकल लेंगे। एक्सक्यूज कुछ नहीं चाहिए — यहां रहो तो यहां की व्यवस्था में रहो, वहां रहो तो वहां की व्यवस्था में; व्यवस्था में तो कहीं ना कहीं रहना ही पड़ेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13