आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0054 · भाग 30

गुरु जी, अगर हम किसी चीज को पाने के योग्य हैं और वह ना मिले, तो उस स्थिति में भी आत्मग्लानि हो सकती है?

आत्मग्लानि नहीं होगी, एक दुख हो सकता है। आत्मग्लानि का मतलब कुछ करने का पछतावा हो रहा है; आपने वहां थोड़ी कुछ किया है, तो दुख होगा कि मुझे क्यों नहीं मिला। लेकिन मैं इतना जानता हूं कि आप अगर योग्य हैं तो मिलेगा; नहीं मिल रहा तो इसके पीछे कहीं ना कहीं आपकी योग्यता नहीं है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मग्लानि कब होती है ? #live_satsang #aadhyatmik #satsang #pratyakshgyan #yogijikasatsang · 2024-12-25