प्रश्नोत्तर P30-0062 · भाग 30
गुरु जी, आपने बोला कि आत्मज्ञान पाने के बाद आध्यात्म की यात्रा शुरू होती है। फिर आत्मज्ञान क्यों पाना, सीधे वही क्यों ना पाएं जो लास्ट है? क्यों समय बर्बाद करें?
किताब पढ़ना है तो बिना क-ख सीखे किताब पढ़ सकते हो? पहले अक्षर ज्ञान होगा — क, फिर का, की; फिर मिलावट वाले अक्षर, फिर शब्द के अर्थ — इस सिस्टम में चलोगे तब जाकर किताब पढ़कर कुछ समझ पाओगे; इस सिस्टम को नहीं अपनाओगे तो नहीं समझ पाओगे। वैसे ही पहले खुद का ज्ञान होगा, तब वो उसका ज्ञान करवाएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मग्लानि कब होती है ? #live_satsang #aadhyatmik #satsang #pratyakshgyan #yogijikasatsang · 2024-12-25