आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0067 · भाग 30

गुरु जी, अहंकार और स्वाभिमान में क्या अंतर है?

आत्म स्वाभिमान है, उसमें तो बुराई नहीं है। आत्मसम्मान का मतलब होता है — जब हम कोई ऐसी गलती नहीं किए, अपराध नहीं किए, और अगर मुझे कोई लज्जित कर रहा है, तो वहां अपने स्वाभिमान की रक्षा करो। अगर मैंने गलती किया है और मुझे कोई डांट रहा है, तो उस डांट को स्वीकार करके अपनी गलती को हटाओ। स्वाभिमान की रक्षा करनी चाहिए कि बिना मतलब का अगर मुझे कोई सता रहा है, तब मुझे उचित तरीके से उसे जवाब देना चाहिए — यह जवाब इसलिए देना चाहिए कि वो औरों के साथ ऐसा ना करे। लेकिन अगर मेरे द्वारा ऐसा कार्य हुआ है कि वो मुझे डांटे, मैं डांटने लायक काम किया हूं, तो मुझे डांट सुन लेनी चाहिए और अपनी गलतियों में सुधार करना चाहिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 39 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-11-02