आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0089 · भाग 30

गुरु जी, परिवार में बच्चे, पत्नी हैं; अगर वे अपने तरीके से नहीं चल रहे, अनुचित कर रहे हैं, तो वहां क्या करें?

अपने तरीके से क्यों चलाना चाहते हो? उचित तरीके से चलाओ। अगर वो अनुचित कर रहे हैं, तब उन्हें समझाइए कि आप उचित तरीके से चलो। बिन भय होय ना प्रीत — अगर उन्हें आपसे लगाव है तो आपके जाने के डर से वो सुधर जाएंगे। भय दिखाओ — मारने के लिए नहीं, उनके सुधारने के लिए — कि लो, जब तुम लोगों को अपनी मर्जी से रहना है तो मैं रहकर क्या करूंगा, मैं निकला, आप लोग खुश रहना। एक बार आपने ऐसा पक्का कर दिया तो देखो दोबारा वो लोग कैसे बढ़िया से काम करेंगे, बढ़िया चलेंगे। बदलाव के लिए, उनको सुधारने के लिए उन्हें भयभीत करना बहुत जरूरी है। अगर किसी का हित हो, तो उसे सुधारने के लिए ऐसा करना चाहिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अंतःकरण क्या है कहां स्थित है और क्या कार्य है ? #yogijikasatsang #live_satsang #Aadhyatmik · 2024-12-04