प्रश्नोत्तर P30-0090 · भाग 30
गुरु जी, शिव, ब्रह्मा और विष्णु में कौन बड़ा है?
ना कोई बड़ा है, ना कोई छोटा। मात-पिता और तुम में कौन बड़ा है, कौन छोटा? मूल में तो कोई बड़ा-छोटा है नहीं। वैसे बड़े वही हैं — मात-पिता। और जब आपने अपने विकारों का संहार कर दिया और उन्होंने नहीं किया, तो उस दृष्टि से आप बड़े हो गए। आप बड़े-छोटे में ना भागो; आप लोग बड़े-छोटे में ही भाग जाते हो। बड़े-छोटे से हटकर भी कुछ है — जहां ना बड़ा है, ना छोटा है; सिर्फ "है" और "मैं"।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अंतःकरण क्या है कहां स्थित है और क्या कार्य है ? #yogijikasatsang #live_satsang #Aadhyatmik · 2024-12-04