प्रश्नोत्तर P30-0105 · भाग 30
योगी जी, (मिठाई के डिब्बे वाली) इस घटना पर आपका क्या कहना है — जब सामने वाला पूछे कि कितना चाहिए, तब क्या करें?
मेरा यह कहना है कि सामने वाला अगर आपसे पूछ रहा है — चाहे आप कोई वस्तु मांग रहे हो, या वो ऐसे ही स्वाभाविक दे रहा है — अगर वो पूछ रहा है कितना, तो आप अपनी लिमिट बताओ। अगर आप कुछ मांग रहे हो और वो स्वाभाविक लाके दे दे रहा है, तब बात अलग है; लेकिन अगर उसने पूछा कितना, तो आप अपनी लिमिट बता दो कि मेरी जरूरत इतनी है, इतने में मेरी जरूरत पूरी हो जाएगी। क्योंकि कितना पूछा, इसका मतलब आप जितना मांग रहे हो, उससे बहुत ज्यादा उसके पास है। लेकिन आप अपनी लिमिट बताना, क्योंकि अगर उसने आपकी लिमिट से ज्यादा दिया, तो आप वही चीज लेके परेशान हो जाओगे — जैसे ये मीठा लेके परेशान हो गए। मीठा बहुत अच्छा था, स्वाद में कोई कमी नहीं थी, स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक था; लेकिन वही मीठा परेशानी से खाना पड़ा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: खतरनाक ! मेरे ख्याल से #योगी · 2026-11-02