आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0107 · भाग 30

सद्गुरु जी, क्या पृथ्वी पर कोई ऐसा समय भी आता है कि मुक्ति पाने में आसानी हो?

आ तो गया है। मुझे लगता है इस समय बहुत अच्छा है। आप हर तरह से संपन्न हो। अभी आप देखो, आपको पूरी छूट मिली, लेकिन आप फिर भी भाग रहे हो। आपका कोई काम नहीं है, फिर भी भाग रहे हो; आपको लग रहा है घर पर आपकी जरूरत है, लेकिन फिर भी जाओगे, क्योंकि आपको मोक्ष नहीं चाहिए, अभी रसपान करना है। इस समय सबको लोगों ने छोड़ दिया कि जाओ, पा लो मुक्ति — लेकिन घर नहीं छोड़े। घर वाले भी सोच रहे हैं कि जाओ यार, कहीं साधना करो — लेकिन छोड़ेंगे नहीं। यह समय बहुत अच्छा चल रहा है; 20 साल, 30 साल पहले ऐसा नहीं था। इतनी संपन्नता नहीं थी, एक-दूसरे पर अधीनता ज्यादा थी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मग्लानि कब होती है ? #live_satsang #aadhyatmik #satsang #pratyakshgyan #yogijikasatsang · 2024-12-25