प्रश्नोत्तर P31-0001 · भाग 31
गुरु जी, आप कहते हैं कि मेरे सामने कोई एक भी उपलब्ध हो जाए तो मुझे एक अलग तरह का सुकून होगा — तो क्या आपको नहीं लगा कि कोई उपलब्ध हुआ है?
देखो, अगर हुआ होता तो मैं खुद कहता। अगर किसी विद्यालय से विद्यार्थी पास हुआ है तो विद्यालय खुद कहेगा, विद्यालय कभी नहीं छुपाएगा। लेकिन विद्यालय ने ही फेल की मार्कशीट दे दी तो फिर फेल ही है। ऐसे लोगों का नाम लेने का कोई मतलब नहीं है। अगर यहां से कोई उपलब्ध होगा तो घोषणा पहले मैं ही करूंगा। विद्यालय पहले विद्यार्थी के पास होने की घोषणा करता है, विद्यार्थी नहीं कर सकता।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 40 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-11-02