आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0068 · भाग 31

गुरु जी, मेरे पास महीने में एक या दो दिन का समय होता है, बाकी समय अपनी दुकान चलानी पड़ती है। क्या मैं हर दूसरे-तीसरे महीने एक या दो दिन के लिए भी आ सकता हूं? परिवार का लालन-पोषण भी दुकान से ही होता है; मुझे लगता है अगर मैं छोड़कर आऊंगा तो अपनी जिम्मेदारियों से भाग जाऊंगा।

नहीं आ सकते, सात दिन अनिवार्य है। पहले दुकान चला लो — या तो दुकान चला के कमा लेना, तब छोड़ देना; या तो जब ज़िंदगी में दुकान बंद हो जाएगी तब आ जाना। तो मत आओ, आराम से। अगला जन्म भी तो रखा है, अगला शरीर मिलेगा, उसमें कर लेना — उसमें दुकान नहीं रहेगी; और कहीं उसमें भी दुकान खोल ली, तो फिर अगले में कर लेना। फर्क क्या पड़ता है, शरीर की कमी है क्या?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21