प्रश्नोत्तर P31-0074 · भाग 31
गुरु जी, आत्मज्ञानी की हाई वाइब्रेशन हम सह क्यों नहीं पाते?
सह तब पाएंगे जब आप उस मार्ग पर चलेंगे। जैसे कोई शिक्षक है, किसी भी फील्ड में — जितने भी हां या ना वाले शिक्षक होंगे, वो गुस्से वाले होंगे। आपको वो गुस्सा दिख रहा है, पर वो चाहते हैं कि आप डिसिप्लिन में रहो, अनुशासन में रहो, क्योंकि अनुशासन में ही कुछ हो सकता है — तो वो गुस्सा नहीं है। आप कुछ लेने गए हो तो उनका एक अनुशासन है, उस अनुशासन में रह के आप उसे प्राप्त कर सकते हो। अगर आपको प्राप्त करना है तो आप उनका वाइब्रेशन, उनकी ऊर्जा सह पाओगे; अगर प्राप्त नहीं करना है तो आप भाग जाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21