आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0079 · भाग 31

गुरु जी, मेरी देह कमजोर दिखने लगी है; जरूरत से ज़्यादा खाना बेईमानी लगती है। अब इसका राग-द्वेष से कैसे मुक्त होऊं?

अरे भाई, बढ़िया से खाओ-पियो, शरीर को स्वस्थ रखो। शरीर अगर कमजोर हो रहा है तो इसका मतलब जरूरत में नहीं खा रहे हो, बहुत कम कर दिया है — तो अनेक रोग पैदा हो जाएंगे, टीबी वगैरह की बीमारी हो जाएगी, बहुत सारे प्रॉब्लम हो जाएंगे, क्योंकि आप उस शरीर के द्वारा काम कर रहे हो। आप जितना शरीर का यूज़ कर रहे हो, उतना पोषण दो। कमजोर हो रहा है मतलब सही पोषण नहीं मिल रहा, आप उससे कहीं ना कहीं काम ज़्यादा ले रहे हो। तो सही पोषण दो, और योग्यता से ज़्यादा पाने की इच्छा का त्याग करो — फिर राग-द्वेष होगा ही नहीं। और पिछले राग-द्वेष से मुक्त होने के लिए ईमानदारी से सत्कर्म अपनाओ और आगे बढ़ो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21