आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0081 · भाग 31

गुरुदेव, आप कहते हैं सामर्थ्यवान बनो। तो सामर्थ्यवान बनने के लिए हमें क्या करना होगा? कोई मजदूर है, कोई जॉब वाला है — तो सामर्थ्यवान से आपका क्या आशय है?

जैसी आपकी कामना है, जैसी इच्छा है, उसे ईमानदारी से पूरा करने का सामर्थ्य। अब देखो आपकी इच्छा क्या है, आपकी कामना क्या है, आपकी जरूरत क्या है, आप जीवन में करना क्या चाहते हो — यह आपको देखना पड़ेगा। सामर्थ्य का मतलब यही है कि आपकी जरूरत कितनी है और आप अपनी जरूरत किस तरीके से पूरी कर सकते हो, कैसे अपना आत्मिक उद्धार, आत्मिक कल्याण कर सकते हो — इसे आपको देखना है और अपना कल्याण करना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21