प्रश्नोत्तर P31-0115 · भाग 31
गुरु जी, आप इतने साफ मन के थे, फिर भी आपको ज्ञान प्राप्ति में इतना समय लगा। हम तो बहुत बुरे हैं, हमारा कल्याण पता नहीं कितने जन्म में होगा, बहुत डर लगता है।
तो कभी तो शुरुआत करो। अभी शुरुआत करोगे तो कितना समय लगेगा? जितना आप लेट करोगे, उतना और भी तो बढ़ रहा है। अगर आप कह रहे हो कि हजारों जन्म, हजारों साल लगेंगे, तो कभी तो शुरुआत करोगे। अगर नहीं कर रहे हो तो हजारों को और भी हजारों कर रहे हो। क्योंकि आप किसी तरफ तो बढ़ रहे हो — एक रास्ता ये, एक रास्ता ये। आप इधर नहीं जा रहे तो उधर तो जा रहे हो, और जैसे-जैसे उधर जा रहे हो, ये तो दूर हो रहा है ना। तो कम से कम अभी भी शुरुआत कर लो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21