प्रश्नोत्तर P31-0120 · भाग 31
गुरुदेव, जब तक हम बेईमानी नहीं छोड़ेंगे और अपने अंदर मानवता नहीं लाएंगे, तब तक हम राम नहीं बन सकते।
राम क्यों बनना चाहते हो? एक राम काफी नहीं है क्या? तुम तो तुम हो ना। कृष्ण, बुद्ध, महावीर, गुरु नानक, रामकृष्ण परमहंस, रमण महर्षि क्यों बनना चाहते हो? आप खुद को स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहे हो? आप अपनी तुलना किसी के साथ क्यों करना चाहते हो? अभी तो कुछ बने हो ना, बनके ही तो परेशान हो। तुम तुम हो, तो तुम क्यों नहीं होना चाहते? तुम में क्या कमी है? अगर कमी है तो उस कमी को दूर क्यों नहीं करते? क्या तुम वो बनकर खुश हो जाओगे? अपनी कमियों को निकालो, तुम तुम हो जाओ, बस बात खत्म। ये बनने से अपने आप को मुक्त कराओ। इस बात को बहुत गहराई से समझना।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21