आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0128 · भाग 31

गुरु जी, राम ने जैसा कर्म किया, हम भी वैसा कर्म करना चाहते हैं।

राम ने जैसा कर्म किया, उस समय उसकी जरूरत थी। अब आप राम की तरह तीर-बाण उठा लो, क्या करोगे? राम जी राजकुमार थे, राजा के लड़के थे, उनका जीवन अलग था, वो देश-काल-स्थिति-परिस्थिति अलग थी। आप देखो कि मुझे जीवन मिला है, इस समय समाज को जरूरत क्या है और मैं क्या कर सकता हूं। तुम तो तुम हो ना। देश-काल-स्थिति-परिस्थिति देखो, अभी की जरूरत क्या है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 27 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-21