आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0168 · भाग 31

गुरु जी, संसार में रहकर आत्मज्ञान नहीं पाया जा सकता क्या, या जंगलों और प्रकृति के पास जाने से ही होता है?

आत्मज्ञान आप कहीं भी रहकर पा सकते हैं, क्योंकि वह पहले से मौजूद है। कहीं भी रहो, बेईमानी का त्याग करो। बस इतना है कि अगर कुछ समय मिलता है और आप बाहर भ्रमण करेंगे, तो आपको और बातें समझ में आएंगी, आप में मानवता जागृत होगी; अव्यवस्था में जिएंगे तो और समझ में आएगी। आत्मज्ञान की यात्रा कहीं भी रहकर की जा सकती है, क्योंकि यह शारीरिक नहीं, मानसिक यात्रा है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12