प्रश्नोत्तर P4-0015 · भाग 4
(लाइव) नर्मदे हर गुरु जी। क्या अपनी कमाई का 10% अपनों की कुटिया में दे सकते हैं? मेरी प्राइवेट नौकरी है, सैलरी लिमिट में है, लेकिन इच्छा है कि मेरे द्वारा कुछ सत्कर्म हो।
देखिए, 10% या 20% या 2% — ऐसा मत करो, नहीं तो फंस जाओगे। आप ईमानदारी से कमाओ, अपने परिवार की जरूरत पूरी करते हुए; अगर कुछ बचता है, तब दो। परसेंटेज में अपने आप को मत बांधो। वो चाहे एक (रुपया) क्यों ना हो — लेकिन अपनी क्षमता और यहां की जरूरत (देखो)। तो आप अपने परिवार का भरण-पोषण ईमानदारी से करने के बाद, जरूरत-पूर्ति करने के बाद, अगर कुछ बचता है, तब देना — इस बात का ख्याल रखना।
ऐसा नहीं कि 10% बांध लिया, और पता चला कि इस महीने ज्यादा खर्चा आ गया, कोई बीमार हो गया, लेकिन मैंने कसम खा ली है — तो मेरी धारणाएं मुझे फिर परेशान करेंगी कि मैंने संकल्प लिया था, ये भी एक पाप लग गया। और पता चला कि वो बीमार आदमी एक साल तक बीमार रहेगा, डॉक्टर ने कहा इसका इलाज-कोर्स एक साल तक चलेगा, और 10% बच ही नहीं रहा, कम पड़ रहा है — अब क्या होगा? तुम उसकी भरपाई तो करोगे, लेकिन इस संकल्प के लिए आपको पीड़ा हो जाएगी। तो ऐसा संकल्प कतई मत लेना; जितना हो सके, आप सहयोग करते रहना।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01