प्रश्नोत्तर P4-0017 · भाग 4
(लाइव) योगी जी, योग्यता से अधिक पाने की इच्छा कैसे पता चलेगी? हमें योग्यता से अधिक मिल रहा है, यह कैसे पता चलेगा?
आपने दृश्य देखा होगा — पहले बच्चे आते थे, उनको एक बिस्किट, दो बिस्किट दो; जब ज्यादा दे दो तो रोने लगते थे, (क्योंकि) वो गिरता था ना। एक छोटी सी बालिका थी, तो मैंने उसे एक चॉकलेट दिया, दो दिया; उसकी मुट्ठी में दो भर गए, और जैसे ही दोनों मुट्ठी भर के गिरने लगे, वो चिल्ला के रोने लगी, और बहुत दिनों तक मुझे देख के डरने लगी। क्यों डरने लगी? क्योंकि उतना कभी मिला ही नहीं था — तो यह मुझे क्यों दे रहा है? बहुत दिनों तक उसका आना-जाना रहा, तो मुझे देख के डरती थी। अब क्यों डरती थी? इसलिए कि योग्यता से ज्यादा मिल गया, तो उसको लगा क्यों दिया, ऐसा तो कोई दिया ही नहीं था।
वही तो — जब योग्यता से ज्यादा मिलेगा, तो आपको पता ही चल जाएगा; आप लेने में दब जाओगे, फिर उस आदमी के सामने आप खुल के बोल नहीं सकते। सामने वाला, जिससे भी आप योग्यता से ज्यादा लोगे, फिर आप उसके सामने खुल के बोल नहीं पाओगे। इसलिए योग्यता से ज्यादा पकड़ो ही मत भैया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01