प्रश्नोत्तर P4-0024 · भाग 4
(लाइव) गुरु जी प्रणाम। क्या स्टॉक मार्केट (शेयर बाजार) में काम करना उचित है? क्योंकि इसमें अभी पैसा लगाओ और अभी कमाओ वाला नियम है। मैं पिछले 5 साल से कर रही हूं। क्या यह बेईमानी है?
आप कौन सा सामान खरीदते हो, वो देख लो। जिस कंपनी का आप माल खरीद रहे हो, क्या वो माल समाज हित में है? तो उसको आप खरीदो। और पता चला कि आप नशीली वस्तुएं, या समाज हित में नहीं — वह सामान खरीद रहे हो, तो कहीं ना कहीं आप उससे जुड़ के उसको, उसके व्यापार को बढ़ावा दे रहे हो ना। तो आप वो सामान ना खरीदें। ऐसा सामान खरीदें — खाने-पीने वाला — कि जिससे किसी को तकलीफ ना हो; उसका अगर समाज उपयोग करे, उसकी बढ़ोतरी हो, तो समाज हित में हो, बस।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01