प्रश्नोत्तर P4-0044 · भाग 4
(लाइव) गुरुदेव प्रणाम। जैसे नाम जप वाले कहते हैं कि पूरे दिन नाम जप करो तो एक दिन परमात्मा से मिलन हो जाएगा — तो गुरु जी, आपका क्या मार्ग है जो पूरे दिन किया जा सके और मुक्ति मिल जाए?
100% ईमानदारी, सत्कर्म और सत्संग। देखो, क्या होता है — नाम जप किसको दिया गया है? जैसे अर्जुन को कर्म का सिद्धांत बताया गया; वहां कृष्ण भगवान ने नाम जप नहीं दिया। और वाल्मीकि जी रत्नाकर डाकू थे, उन्हें राम-राम का नाम दिया गया, क्योंकि वह पूरी तरह छोड़ के आ गए; अब वह कुछ नहीं करेंगे, कर्म करेंगे ही नहीं; तो वह नाम के सहारे बढ़ सकते हैं। लेकिन आपके जीवन में कर्म भी है, और आपको पार भी होना है — तब आप कर्म का सिद्धांत समझो। आपका नाम जप से कुछ नहीं होने वाला है। नाम जप किसके लिए है? (जिसने) पूरी तरह छोड़ दिया और एक जगह बैठ गया, अब वह कर्म करेगा ही नहीं। और अगर आपको कर्म भी करना है, समाज में रहना है, तो कर्म के सिद्धांत को समझो; नाम जप से कुछ नहीं होगा, नाम जप से आप आगे नहीं (बढ़ोगे)।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01