प्रश्नोत्तर P4-0182 · भाग 4
(वही साधिका) जो गुरु भाई गुरु जी के शरीर के ज्यादा करीब रहते हैं, उन्हें अलग से कुछ मिलता है — तो क्या उनका अनुसरण करके हम जल्दी चल सकते हैं?
मैं आपको गुरु के बारे में समझा रहा हूं — मैं यह बताना चाहता हूं कि गुरु-पद पर अगर कोई है, तो वो सिर्फ ये नहीं देखता कि आप उसके शरीर से कितने नजदीक हो। वो ये देखता है कि आप उसके बताए हुए में कितना जी रहे हो — वो ये देखता है; और वो आंतरिक ऊर्जा से आपकी सहायता करता है। वो जिज्ञासा देखता है, व्याकुलता देखता है, (कि) उसके बताए शब्दों में जी रहे हो कि नहीं। वो ये नहीं देखता कि आप उसके साथ हो या नहीं; वो ये देखता है कि जितना मैं बता रहा हूं, ये कर रहा है कि नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आखिर मेरा कल्याण कैसे हो ?#योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-30