आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0010 · भाग 6

गुरु-शिष्य विषय पर — चेयर पर बैठे को गुरु मान लें जबकि नॉलेज कम है?

तो मुख्य बीमारी देखो। आप इलाज करने वाले हो तो बीमारी देखो। आप आवरण मत देखो। बैकग्राउंड मत देखो। बहुत सूझबूझ के साथ सोच समझ के जीवन जियो। अब जैसे मान लीजिए आप बीमार हैं और डॉक्टर के पास गए, उसने टेबलेट दिया। तो जैसे जैसे आप खाओगे, उसका परिणाम भी तो कुछ है। परिणाम तुरंत है क्या? जैसे ही आपने ग्रहण किया, परिणाम आना चालू हो गया, तुरंत। लेकिन आपको कुछ घंटे बाद पता चलेगा। कोई भी टेबलेट ले रहे हो तो कुछ घंटे बाद असर करने लगता है। तो जब गुरु ज्ञान दे रहा है, तो उस ज्ञान को लेके मैं जब जी रहा हूं, तो देखना है कि मेरे में बदलाव क्या है। एक बीमार व्यक्ति को देखना है कि अगर मैं गोली खा रहा हूं, पूरा परहेज कर रहा हूं, जितना डॉक्टर ने बताया है, तो क्या मेरी बीमारी में कुछ सुधार है? क्योंकि बीमारी उसे है, तो उसे पता चलेगा कि मैं सुधर रहा हूं कि नहीं। यह तो तुरंत होने लगता है। साल दो साल तो जाओ ही मत। साल दो साल अगर गए, तो फिर गुरु के पास गुरु समझ के गए नहीं थे। शिष्यपन का भाव पूरा नहीं था। मेरा तो कहना है कि भैया, जैसे ही हमने ज्ञान लिया और मैं जीना चालू किया, तो मेरे में बदलाव आना चाहिए। तुरंत, जगह पर। जैसे मैंने दवा ली, अपने घर पर गया, और मैंने समय से खाई, और परहेज किया, तो मेरी बीमारी में सुधार होना चाहिए। मैं सालों साल इंतजार थोड़ी ना करूंगा। तो देखना ये है कि जब हम गुरु के पास जाते हैं, चाहे किसी के पास, माता-पिता हो, शिक्षक हो, क्योंकि ये देने वाले हैं, कुछ दे रहे हैं हमें, तो हमें ये देखना है कि गुरु हमें ज्ञान दे रहा है और कह रहा है कि आप इस तरीके से जियो। तो आप देखो कि उस तरीके से जीने में क्या आपके जीवन में बदलाव आ रहा है। हमें गुरु के शरीर के साथ नहीं चलना है। अगर हम किसी को गुरु समझते हैं तो गुरु ज्ञान का प्रतीक है। मुझे ज्ञान के साथ चलना है। उस शरीर के साथ नहीं जाना है। नहीं। हम तो तुरंत समझाते हैं। मैं तो तुरंत समझाता हूं। आपने सुना भी होगा, मैं कहता हूं कि मुझ पर इतना विश्वास करना कि मुझ पर विश्वास ना करना, क्योंकि ज्ञान से कल्याण होगा, इस शरीर से नहीं। तो आप ज्ञान के साथ चलो, और ज्ञान कभी धोखा नहीं दे सकता। क्योंकि ज्ञान को आपने समझा है। हमें शरीर के साथ चलना ही नहीं है। हमें ज्ञान के साथ चलना है। और ज्ञान कभी धोखा नहीं दे सकता।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: दिल्ली में पहला सत्संग पार्ट 2 #योगी · 2026-02-01