आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0061 · भाग 6

एक संसारी को फिलहाल एक ही कारण नजर आ रहा है कि मैं इसी से दुखी हूं, प्रपंच नजर नहीं आता। जैसे पड़ोसी पसंद नहीं और मन में आता है कि यह मर जाए, आज यह मर जाए, कल वो मर जाए। उस कारण तक चला भी जाऊं तो अपने स्वभाव को कैसे सुधारूं? वह भाव गंदी आदत लगता ही नहीं, मैं यही जानना चाहता हूं। अगर अपनी स्थिति बुरी लगती ही नहीं तो कैसे चेक करूं? परिवार से जानकारी मिली कि उनसे रंजिश है, दुश्मनी है, उन्होंने हमारे किसी को मारा, मैंने खुद नहीं देखा, फिर भी भाव बन गया कि यह मर जाना चाहिए, मैं ही उड़ा दूं, जबकि वो भी योजना बना रहे होंगे। गली में रेड़ी वाले का रेट ना भाए तो बद्दुआ, गाली और अपमान तक निकल आता है। मैं खुद परेशान हूं और वो अड़चन भी डाल रहे हैं। ऐसे में अपनी स्थिति कैसे जानूं, यह भाव क्यों उठ रहा है, और मैं इसमें क्यों लिप्त हो रहा हूं?

अभी भाई, यह तो आपकी एक गंदी आदत है। अगर वह गंदी आपको लग ही नहीं रही, और आप यही जानना चाह रहे हो, अपनी स्थिति बुरी लग ही नहीं रही, तो कोई बात ही नहीं है। कैसे चेक करूं, यह आप ही को समझना पड़ेगा। चेक करने की बात ही नहीं। दो ही चीज हैं, अच्छा या बुरा। अगर आपको बुरा लगा ही नहीं तो छूटने की प्रेरणा मिलेगी ही नहीं। अगर आप परेशान हो, अगर ऐसे भाव उठ रहे हैं, तो आप देखिए, इस कारण से उठ रहे हैं। तो उनके द्वारा भी कोई कर्म हुआ होगा। ऐसा तो नहीं कि बस इसने किया। उनके कारण हुआ होगा। तो मैं इसमें क्यों लिप्त हो रहा हूं? और इसका परिणाम क्या आएगा? क्या मैं परिणाम भोगने के लिए तैयार हूं? क्योंकि कुछ करोगे तो उसका परिणाम भी है। अगर परिणाम भोगने के लिए तैयार हो तो करो। उसका परिणाम मिलेगा। और अगर लगे कि परिणाम तो बड़ा भयानक है, तो वो काम मत करो। बस, बात खत्म। समझना आपको पड़ेगा। समझ के आपको कोई घसीट के नहीं ले जाएगा। समझना आपको पड़ेगा कि यह करने से क्या होगा। परिणाम को समझना पड़ेगा कि मैं अगर कुछ कर रहा हूं तो उसका एक परिणाम है। क्या मैं इस परिणाम को भोगने के लिए तैयार हूं? तो करो, भोगो। सीधी सी बात है। नहीं, यह परिणाम तो मुझे नहीं भोगना है, तो मत करो। और अगर उनके साथ कुछ किया होगा, हमारी पीढ़ियों के साथ, तो उनका भी ऐसा बर्ताव रहा होगा। देश, काल, स्थिति, परिस्थिति अलग रही होगी। हमें समझ के अपने आप को छुड़ा लेना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 10 मई 2026 #योगी · 2026-05-10