प्रश्नोत्तर P6-0115 · भाग 6
कोई व्यक्ति नहीं सुधर रहा हो, तो क्या हमें मेहनत करनी चाहिए?
नहीं। नहीं सुधर रहा है तो देखो, क्यों नहीं सुधर रहा। वह सुधरना नहीं चाहता, तो छोड़ दो। सुधारने में तुम्हारी कमी है, तो सुधारने लायक बनो। कमी कहां है, यह देखना है। एक सुधारने वाला है, एक सुधरने वाला। कमी सुधरने वाले में हो सकती है। यह भी हो सकता है कि सुधारने वाले को सुधारना आता ही ना हो। परिणाम नहीं आ रहा तो दो में से एक में कमी है। जिसमें कमी है, उसे हट जाना चाहिए। जिसे सुधरना है, वह सुधरना चाहता है, पर सुधारने वाले में योग्यता नहीं, तो सुधरने वाला दूसरे को ढूंढे। और सुधारने वाला पहले सुधारने लायक बने, फिर सुधारने की बात करे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 7 जून 2026 #योगी · 2026-06-07